logo

जिस युवक के शादी की हो रही थी तैयारी फंदे से लटका मिला उसका शव, हत्या की आशंका

5735news.jpg
द फॉलोअप टीम, रामगढ़:
रामगढ़ में युवक की लाश मिली है। युवक की लाश एक टूटे-फूटे मकाने में झूलती हुई मिली। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। छानबीन की जा रही है कि ये हत्या है या आत्महत्या। मृतक की पहचान मंटू भुइयां के रूप में की गयी है। परिजनों के अनुसार युवक की शादी की बात चल रही थी। 2 मार्च को लड़की वाले आने वाले थे। 

ये भी पढ़ें.......

पेशे से मजदूर था मंटू 
ग्रामीणों ने बताया कि मंटू काफी सुलझा हुआ युवक था। गांव वालों के साथ उसकी बनती थी।  मंटू के पांच भाई हैं जिनमें वो सबसे छोटा था। मजदूरी किया करता था। कुछ दिन पहले ही मंटू के परिजन उसकी शादी के लिए लड़की से मिलने गढ़वा गए थे। बीती रात मंटू गांव के ही एक सर्कस में गया था।  रात 10 बजे वो वहां से निकल गया था लेकिन घर नहीं पंहुचा। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 
सुबह अचानक खबर आयी कि उसके घर से कुछ ही दूरी पर भवनाथ भुईया के क्षतिग्रस्त घर में मंटू का शव बरामद हुआ है।