logo

किसानों के समर्थन में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली, आरपीएन सिंह और रामेश्वर उरांव भी लेंगे भाग

5396news.jpg
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग :
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानून के खिलाफ झारखंड कांग्रेस ट्रैक्टर रैली करने जा रही है। रैली का आयोजन हजारीबाग के गांधी मैदान मटवारी में किया जाएगा। रैली में झारखंड के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और वित्त सह खाद्य मंत्री रामेश्वर उरांव सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता भाग लेंगे। रैली के जरिए कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन भी करेगी।

‘बात विरोध की नहीं गलत नीतियों की है’
मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि बात विरोध की नहीं है बल्कि गलत नीतियों के बारे में है। उन्होंने कहा कि झारखंड के कई जिलों में कांग्रेस किसानों के समर्थन में आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा है कि दिल्ली की सीमा पर जो किसान इकट्ठा हैं, हम उनका समर्थन करने और उनका सहयोग करने के लिए रैली का आयोजन कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें......

कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हजारीबाग रवाना
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किसानों का 77 हजार करोड़ रुपये का लोन माफ कर दिया था। राजधानी रांची से कई कांग्रेसी नेता ट्रैक्टर में सवार होकर हजारीबाग के लिए रवाना हो रहे हैं। इन नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हजारीबाग जा रहे हैं। रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।