logo

संजय सेठ के पूछने पर कृषि मंत्री तोमर ने बताया, झारखंड के किसानों को सरकार ने दिए रु 130

5168news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लॉकडाउन के दौरान मार्च 2020 से अब तक मोदी सरकार ने झारखंड के किसानों को 130 करोड़ से अधिक रुपए दिए। रांची के सांसद संजय सेठ के लोकसभा में पूछे गए एक सवाल पर कृषि सहकारिता एवं गन्ना विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उक्तभ जानकारी दी है। 

झारखंड में किसानों को 200 करोड़ से ज्यादा का भुगतान
लोकसभा में दिए गए जवाब में केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर राज्यवार आवंटन नहीं किया गया है बल्कि राज्यों से प्राप्त पत्र और लाभार्थियों के सत्यापित आंकड़ों के आधार पर उन्हें इसका लाभ दिया जाता है। 4 फरवरी 2021 तक झारखंड के 25 लाख 69 हजार 646 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया गया। इसके अलावा झारखंड में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया गया है।

ये भी पढ़ें......

संजय सेठ बने क्षेत्रीय प्रत्यक्ष कर सलाहकार समिति के सदस्य 
रांची के किसानों को 1,331,630,000 रुपए का भुगतान किया गया। इसके अतिरिक्त कोरोना संक्रमण काल में मार्च 2020 से लेकर अब तक रांची के किसानों को 879,862,000 रुपए की राशि हस्तांतरित की गई वहीं पूरे झारखंड के किसानों को 13,956,256,000 रुपए हस्तांतरित किए गए। यह जानकारी संजय पोद्दार ने दी है। उन्होंरने बताया कि संजय सेठ को क्षेत्रीय प्रत्यक्ष कर सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।