logo

रांची के बरियातू में खुला इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का प्रदेश कार्यालय

रांची के बरियातू में खुला इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का प्रदेश कार्यालय
द फॉलोअप टीम, रांची:
कैसर कॉलोनी बरियातू रांची स्थित इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश के कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशरफ हुसैन, राष्ट्रीय सचिव व झारखंड प्रभारी खुर्रम अनीस उमर, बिहार प्रदेश लीग के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव नईम अख्तर और मुस्लिम यूथ लीग राष्ट्रीय कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव सी.के सुबेर ने किया। 

किस नेता ने क्या कहा
नईम अख्तर ने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए उसको सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्यालय का होना आवश्यक है। वहीं सी.के  सुबेर ने कहा कि सिस्टमैटिक ढंग से काम करनेके कारण केरला और तमिलनाडु में पार्टी एक मजबूत स्थिति में है। खुर्रम अनीस उमर ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें......

कौन-कौन रहा मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष नसरुद्दीन उमरी, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मोहम्मद शहाबुद्दीन, सचिव तबारक, कार्यकारिणी सदस्य फजल, आबिद अख्तर, ,आफताब खान उर्फ कर्नल, वूमेन लीग प्रदेश संयोजक शहजादी खातून, रफत जहां, यूथ लीग प्रदेश संयोजक इरफान खान, तबरेज अहमद, धनबाद एवं बोकारो जिला प्रभारी तनवीर उजजमा खान, मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन के मुर्शीद अंसारी, इरशाद रहमान, रांची महानगर अध्यक्ष जावेद अहमद, रामगढ़ जिला कमेटी के संयोजक तबारक अंसारी, गोंडा जिला के संयोजक नियाज अहमद, कारी इदरीस अंसारी, अताउल रहमान आदि मौजूद रहे।