logo

आग की वजह से फटा सिलेंडर, 4 मासूम बच्चों सहित पांच लोग जिंदा जले

6394news.jpg
द फॉलोअप टीम, किशनगंज:
बिहार के किशनगंज में एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गये। सलाम कॉलोनी में सोमवार को घर में अचानक गैस सिलेंडर फटने से आग लग गयी। घटना में परिवार का गृहस्वामी और चार बच्चे जिंदा जल गए। गैस सिलेंडर का धमाका इतना भीषण था कि सभी के शव क्षत विक्षत हो गए। हादसे में दिवंगत गृह स्वामी की पत्नी भी गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें सदर अस्पताल लाया गया।
महिला की स्थिति काफी गंभीर है इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 

लोगों ने की आग बुझाने की कोशिश 
पड़ोस में रहने वाले राजेश गुप्ता सहित स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना पर अग्निशमन वाहन और पुलिस टीम पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मृतकों में गृहस्वामी नूर आलम (35)  एवं उसके दो बेटे रहमत रजा(6), मो. शाहिद (3) और उसकी दो बेटियां तौफा परवीन(10) और शबनम परवीन (8) शामिल हैं।

आग में सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
आग लगने की भनक सबसे पहले नूर बाबू की पत्नी को लगी। उनकी नींद खुल गयी और वो आग बुझाने का प्रयास करने लगीं। आग बुझने की बजाय भड़कता ही गया। महिला इसी बीच अपने बच्चों को घर से बाहर निकालने का प्रयास करने लगीं। वो बच्चों को बाहर निकाल पातीं उससे पहले ही पड़ोसी के घर में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर नूर आलम सहित उनके 4 बच्चों की जलने से दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना की जांच भी की जा रही है।