logo

नाबालिग के साथ जबरदस्‍ती दुष्‍कर्म के बाद शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण

4720news.jpg
द फॉलोअप टीम,रांची:
पहले एक व्यक्ति एक लड़की से दोस्ती करता है। फिर उसका विश्वास जीतता है। फिर उसे शादी का झांसा देता है और जब लड़की,लड़के पर पूरी तरह भरोसा करने लगती है तो कुछ वही इंसान लड़की के भरोसे का गलत फायदा उठाता है। उसके साथ यौन शोषण करता है और फिर उसे धोखा देकर फरार हो जाता है। यह घटना आज कल आम हो गई है कुछ लोग इस पर चुप्पों साध लेते है तो कुछ लोग इन मनचले आशिको को जेल की हवा खिला कर दम लेते है। जी हाँ ऐसा ही ताज़ा मामला आया है रांची से जहाँ एक नाबालिग के साथ पहले यौन शोषण हुआ फिर आरोपी फरार हो गया। 
 
ये भी पढ़ें....

जनवरी 2020 में नाबालिग लड़की से हुई थी दोस्ती 
नाबालिग से यौन शोषण के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम संदीप कुमार उर्फ संदीप साहू है और वह बरही का रहने वाला है। वर्तमान में वह कोकर सुंदर विहार कॉलोनी में किराए के मकान में  रहता था। पीड़ित भी उसी इलाके में रहती थी। नाबालिग और आरोपी का परिवार परिचित था। इस वजह से आरोपी उसके घर अक्सर आया-जाया करता था इसी बीच जनवरी 2020 दोनों की दोस्ती हुई। इस वजह से नाबालिग आरोपी के कमरे में जाया करती थी। इसी क्रम में आरोपी ने फरवरी महीने में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।

आरोपी भाग गया बरही 
आरोपी ने नाबालिग से शादी करने से इनकार कर दिया और अपने घर बरही भाग गया। इसके बाद नाबालिग सदर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस ने रविवार को उसे बरही से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार किया है।