logo

रांची एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए विमान सेवा आज से शुरू, सप्ताह में तीन दिन भरेगी उड़ान

4715news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
रांची से अहमदाबाद के लिए विमान सेवा आज से शुरू हो रही है। इंडिगो इस विमान सेवा को शुरू कर रहा है।  बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शाम के 8:20 बजे उड़ान भरेगा और अहमदाबाद से आने रांची आने वाली फ्लाइट शाम 7:40 बजे रांची पहुंचेगी। सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार) इस फ्लाइट का संचालन होगा। इंडिगो की जो फ्लाइट तीन दिन मुंबई जाती है वही फ्लाइट अब बांकी के बचे दिन में अहमदाबाद जाएगी।  

ये भी पढ़ें....

बढ़ रही है यात्रियों की संख्या 
इंडिगो की जो फ्लाइट तीन दिन मुंबई जाती है वही फ्लाइट अब बाकी के बचे दिन में अहमदाबाद जाएगी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 17 फ्लाइट उड़ान भर रही हैं। रांची के एयरपोर्ट से कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ानें हैं।  रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से आने जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यही वजह है कि फ्लाइट की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।