logo

धूप निकलने के बावजूद भी बरकरार रही शीतलहरी , आज तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच रहने के आसार

धूप निकलने के बावजूद भी बरकरार रही शीतलहरी , आज तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच रहने के आसार
द फ़ॉलोअप टीम, रांची 
राज्य के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली, रविवार को धुप निकलने के बावजूद भी ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। इसके बाद शाम ढलते ही कनकनी और बढ़ गई। रविवार काे राज्य में शीतलहर चली है। भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, साेमवार काे राजधानी सहित राज्य के 17 जिलाें के कुछ जगहाें पर शीतलहर चलने जैसी स्थिति रहेगी। न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद बताया कि जैसे दिसंबर के अंत में दाे से तीन डिग्री न्यूनतम तापमान पहुंचता था और शीतलहर चलती थी, वैसी स्थिति नहीं रहेगी। लेकिन, 7 जिलों में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

हिमाचल से आ रही बर्फीली हवाएं
उ. भारत में बर्फबारी से उत्तर और पश्चिम से ठंडी हवाएं हिमाचल, यूपी और बिहार हाेते झारखंड में आ रही हैं, जिससे ठंड बढ़ी है। रविवार को रांची से ज्यादा ठंड कांके में पड़ा। क्याेंकि, कांके का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रिकाॅर्ड दर्ज किया गया है। वहीं, रांची का 6.9 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है। चार फरवरी से पारा बढ़ेगा, ठंड से मिलेगी राहत

बारिश होने की भी आशंका 
मौसम विभाग की माने तो 3 फरवरी के बाद से राज्य में पश्चिमी विक्षाेभ का असर रहेगा। इस वजह से 4 फरवरी से न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और 11 डिग्री तक पहुंचेगा। पांच और छह जनवरी काे आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश भी हाे सकती है। इस साल जनवरी में केवल दाे दिन ज्यादा ठंड पड़ी है। 16 जनवरी काे रांची का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री और 31 काे 6.9 डिग्री रहा है।

ये भी पढ़ें.....

इन जिलाें में ठंड से राहत
सरायकेला खरसावां, ईस्ट सिंहभूम, गाेड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, देवघर और दुमका जिलों में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहने के आसार हैं। उत्तर-पूर्व में असर कम रहेगा। क्योंकि, सर्द हवाएं उत्तर-पश्चिमी झारखंड से ही आती हैं, जिसका असर राज्य के उत्तर-पूर्व इलाके में कम हाेता है।