logo

गोड्डा में निकाली गयी ट्रैक्टर रैली, मंत्री बादल पत्रलेख भी रहे मौजूद

4646news.jpg
द फॉलोअप टीम, गोड्डा 
कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार राज्य के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस विरोध में कृषि कानून को वापस लेने की मांग की जा रही है। वहीं झारखण्ड में प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को ट्रैक्टर रैली आयोजित की है। यह रैली गोड्डा के कारगिल चौक से निकाली गई। रैली करीब 80 KM दूर देवघर के रोहिणी शहीद स्थल तक जाएगी। सभी चौक-चौराहों पर जिला पुलिस बल के अलावा आईआरबी की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। इस मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्र भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें.....

विधायक प्रदीप यादव कर रहे देखरेख 
यह रैली पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। रैली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जो समय निर्धारित किया गया था, उसके तहत कारगिल चौक से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। ट्रैक्टर रैली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। रैली से पहले कारगिल चौक पर एक सभा भी आयोजित हुई थी। सभा में तमाम नेताओं ने लोगों को संबोधित किया।