logo

India Corona Update: काबू में कोरोना! पिछले 24 घंटे में मिले 42,640 नए मरीज, 1167 मरीजों की मौत

10024news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब काबू में आने लगी है। भारत में कोरोना के महज 42 हजार 640 नए मामले सामने आए हैं। इस संख्या को महज लिखने का एकमात्र कारण ये है कि मई के पहले सप्ताह तक भारत में रोजाना 4 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे थे। देश में अब तक 2 करोड़ 99 लाख 77 हजार 861 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच 1 हजार 167 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 3 लाख 89 हजार 302 तक पहुंच गई। 

91 दिनों बाद 50 हजार से कम नए मरीज 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में 91 दिनों बाद कोरोना मरीजों की नई संख्या 50 हजार से कम है। भारत में अब तक 2 करोड़ 89 लाख 26 हजार 38 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल देश में सक्रिया मामलों की संख्या 6 लाख 62 हजार 521 हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में 16 लाख 64 हजार 360 सैंपल की जांच की गई। सुखद ये है कि झारखंड में सोमवार को एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। 

झारखंड में कोरोना से एक भी मौत नहीं!
झारखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 138 नए मामले सामने आए। इस दिन किसी भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई। प्रदेश में अब तक 3 लाख 44 हजार 543 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 3 लाख 37 हजार 848 लोग ठीक हो चुके हैं। इस वक्त राज्य में 1 हजार 596 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। राज्य में कोरोना की वजह से अब तक 5 हजार 99 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़ा राहत प्रदान करने वाला है। 

पूरे देश में जारी है फ्री वैक्सीनेशन कार्यक्रम
गौरतलब है कि भारत में 21 जून से सभी नागरिकों का फ्री वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया है। कोविन एप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बाध्यता भी समाप्त कर दी गई है। देश के कई निजी और सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर्स में आयु सीमा की बाध्यता समाप्त की गई है। अब किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति कहीं भी वैक्सीन लगवा सकता है। अभियान के पहले दिन यानी 21 जून को 85 लाख लोगों को टीका लगाने का रिकॉर्ड कायम किया गया। फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा पीएम ने सात जून को की थी।