द फॉलोअप टीम, राँची:
हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झारखंड की गठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस ने निगरानी समिति बनाने का फैसला लिया है। इस कमेटी में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल हैं। वहीं 20 सूत्री कमेटी का भी गठन किया जाना है। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में मीडिया को दी है।
सहयोगी दलों से की जाएगी बातचीत
आरपीएन सिंह ने पार्टी के लोगों को एक टास्क दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांग्रेस कमिटी बात करेगी। सहयोगी दलों के बीच 20 सूत्री और निगरानी कमिटी का बंटवारा होना है। सरकार की विकास योजनाओं पर नजर रखने के लिये 20 सूत्री और निगरानी कमिटी का गठन किया गया है।
ये भी पढ़ें.....
केंद्र सरकार किसानों के प्रति तानाशाह रवैया अपना रही है: आरपीएन सिंह
आरपीएन सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। कहा कि पार्टी इसे लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। भाजपा तानाशाह जैसा रवैया कर रही है। हालांकि फुरकान अंसारी द्वारा लगाए गए आरोप पर प्रदेश प्रभारी ने गोल-मोल जवाब दिया। गठबंधन की सरकार 5 सालों के लिए है और इन 5 सालों में हम सारे वादों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।