logo

India Corona Update: तीसरी लहर की आहट!  24 घंटे में मिले 41,495 नए संक्रमित मरीज, 598 लोगों ने तोड़ा दम

11359news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:


कुछ दिन पहले तक लगा था कि कोरोना की दूसरी लहर थमने लगी है लेकिन, ताजा आंकड़े डराने वाले हैं। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। ऐसे में तीसरी लहर की आहट होने लगी है। देश में बीते 24 घंटे मं कोरोना के 41 हजार 495 नए मरीज मिल। इस दौरान 598 लोगों की मौत भी हो गई है। 37 हजार 306 लोग ठीक भी हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या फिलहाल 4 लाख 2 हजार है। देश में अब तक 3 करोड़ 16 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। 4 लाख 24 हजार मरीजों की जान गई है। 

 

डराने लगे हैं केरल के नए आंकड़े
देश में केरल के आंकड़े डराने वाले हैं। कोविड प्रबंधन के मामले में दुनिया भर में तारीफ पाने वाला केरल राज्य कोरोना के नए मामलों को लेकर चर्चा में है। केरल में लगातार तीसरे दिन 20 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं। गौरतलब है कि 8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओड़िशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुदुचेरी में फिलहाल पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदी है। यहां बीते लॉकडाउन जैसी ही पाबंदी लगाई गई है। 

 

इन राज्यो में लगा है आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और  केंद्रशासित प्रदेशों में आशंकि लॉकडाउन है। यहां पाबंदयों के साथ छूट भी दी ई है। छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरूणांचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात राज्य में आंशिंक लॉकडाउन है। केरल और महाराष्ट्र फिलहाल कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में शामिल है। केरल में बीते 24 घंटे में कुल 20 हजार 772 मामले सामने आए हैं। इस दरम्यान यहां 116 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 6 हजार 600 लोग संक्रमित मिले हैं। 

 

झारखंड में प्रतिबंधों में दी गई ढील
गौरतलब है कि झारखंड में राज्य सरकार ने घटते केस के बीच प्रतिबंधों में कुछ राहत दी है। वीकेंड में संपूर्ण लॉकडाउन को खत्म कर जरूरी सेवा से जुड़ी दुकानों को खोलने की इजाजत दी है। रविवार को जरूरी सेवा से जुड़ी दुकानें रात 8 बजे तक खुली रहेंगी वहीं होटल और रेस्तरां रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। स्कूल खुलेंगे वहीं कॉलेज और यूनिवर्सिटी में यूजी और पीजी की परीक्षा होगी। कोचिंग संस्थान 18 प्लस आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे। अंतर्राज्यीय बस परिवहन भी खुलेंगे।