logo

सांसद के पीए की गिरफ़्तारी पर कांग्रेस बोली - भाजपा का असली चेहरा आया सामने

4085news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, रांची 
एक ओर भाजपा नेता महिला उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करते हैं, तो दूसरी तरफ उनके ही पार्टी के नेता महिलाओं का यौन उत्पीड़न करते हैं।यह कहना था झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे का जिन्होंने यौन शोषण मामले में भाजपा सांसद संजय सेठ के पीए संजीव साहू की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं पर सीधा वार करते हुए कहा कि एक बार फिर से भाजपा नेताओं का असली चेहरा सामने आ गया है। हाल के दिनों में रांची में भाजपा के दो नेताओं पर ऐसे गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन अन्य दुष्कर्म के मामले में त्वरित पुलिसिया कार्रवाई की मांग करने वाले भाजपा नेताओं ने अपने मामले में चुप्पी साध ली है और अब तक आरोपियों के खिलाफ भाजपा की ओर से कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई भी नहीं की गयी है।

आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस को दी बधाई 
प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा सांसद संजय सेठ के पीए के खिलाफ महिला थाने में भादवि की धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजीव साहू को गिरफ्तार कर लिया है, इसके लिए रांची पुलिस को बधाई दिया जाना चाहिए कि मामला दर्ज होने के कुछ घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी हो गयी।

ये भी पढ़ें......

भाजपा नेताओं को देने चाहिए जवाब 
प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि गिरफ्तार पीए संजीव साहू अब अपनी सफाई देने में जुट गया है, लेकिन पुलिस को बिना दबाव में आये दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा के नेताओं को जवाब देना चाहिए कि महिलाओं को अपमानित करने वाले नेताओं के साथ क्या कारवाई की जानी चाहिए।