logo

सांसद संजय सेठ के पीए पर लगा यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

4082news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, रांची 
रांची पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में संजीव साहू नामक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि संजीव साहू रांची सांसद संजय सेठ का पीए है। जानकारी के अनुसार धुर्वा इलाके की रहने वाली युवती ने महिला थाने में आरोपी संजीव साहू के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि संजीव साहू ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और निजी जिंदगी में हर तरह का सहयोग करने की बात कहते हुए कई बार शोषण किया। 

लालपुर में है स्टेशनरी की दूकान 
संजीव साहू लालपुर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। लालपुर में उसकी स्टेशनरी का दुकान है। आरोपी का कहना है कि वह उस महिला को दो सालों से जानता है।  दुकान पर सामान खरीदने आने के क्रम में ही उसकी महिला के साथ जान पहचान हुई थी। संजीव ने बताया कि दुकान पर सामान लेने के क्रम में ही उसकी कभी-कभी फोन पर बात हो जाती थी। लेकिन नंबर लेने के बाद वह लगातार उन्हें फोन करने लगी। लेकिन अचानक से यौन शोषण का आरोप लगाना मेरे समझ से भी परे है। आरोपी की गिरफ्तारी महिला और कोतवाली थाने की टीम ने मिलकर की है। 

 

कोविड जाँच के बाद भेजा गया जेल 
पुलिस ने बताया कि आराेपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद शुक्रवार काे काेविड जांच कराकर जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपी संजीव साहू का कहना है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। वह खुद भी शादीशुदा है। संजीव का कहना है कि महिला के साथ उसके कभी भी शारीरिक संबंध नहीं रहे हैं। ऐसे में महिला ने यौन शोषण का केस क्यों किया है ये बात मेरे भी समझ से परे है।