logo

सुखदेव भगत और कमल किशोर भगत की हत्या के लिए दी गई 40 लाख की सुपारी

3128news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
लोहरदगा जिले के दो पूर्व विधायकों की हत्या के लिए 40 लाख रुपए की सुपारी दी गई है। यह आरोप खुद दोनों विधायकों ने लगाया है। इनमें से एक कांग्रेस के पूर्व विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत हैं और दूसरे आजसू पार्टी के केंद्रीय नेता और लोहरदगा के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत है। दोनों विधायकों ने पुलिस प्रशासन के सीनियर अफसरों को इस बात की जानकारी दी है और बताया है की उन्हें जान से मारने की साजिश की जा रही है।

विधायक के कार्यकर्ताओं ने दी है जानकारी 
दोनों विधायकों ने पुलिस को बताया कि उनके कार्यकर्ताओं ने इस बात का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ताओं को इस बात की सूचना मिली है कि दोनों विधायकों को मारने के लिए साजिश की जा रही है, जिसके लिए ₹4000000 की सुपारी दी गई है। कार्यकर्ताओं ने यह जानकारी अपने अपने विधायकों को दी। इसके बाद विधायक पुलिस और प्रशासन के पास पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें...

मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस
उक्त मामले को एसपी के पास पहुंचा दिया गया है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है, कि यह महज एक अफवाह है या सच्चाई। इधर दोनों विधायक झारखंड डीजीपी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने का मन बना रहे हैं। फिलहाल दोनों विधायकों की सुरक्षा बढ़ाने की बात चल रही है।