logo

CoronaUpdate: 24 घंटे में मिले 37,379 संक्रमित मरीज, 2 लाख के करीब पहुंचा एक्टिव केस

16712news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमितों का नया आंकड़ा जारी किया है। बीते 24 घंटे में देश में 37 हजार 379 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस दौरान 11 हजार 7 लोगों ने कोरोना को मात दी। इलाज करवा कर डिस्चार्ज हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 124 नागरिकों के मौत की भी खबर है। गौरतलब है कि दैनिक पॉजिटिविटी रेट फिलहाल 3.24 फीसदी है। गौरतलब है कि कोरोना की जो रफ्तार नवंबर महीने तक थमती हुई दिख रही थी वो दोबारा उछाल लेने लगी है जो कि चिंताजनक है। 

2 लाख के करीब पहुंचा एक्टिव केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते फिलहाल 1 लाख 71 हजार 830 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। अब तक 3 करोड़ 43 लाख 6 हजार 414 नागरिक ठीक हो चुके हैं। भारत में अब तक 4 लाख 82 हजार 17 मरीजों की जान गई है। भारत में अब तक 1 अरब 46 करोड़ 70 लाख 18 हजार 464 नागरिकों का टीकाकरण किया जा चुका है। 

पंजाब सरकार ने लगाया नाइट कर्फ्यू
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अलग-अलग राज्यों ने अपने-अपने तरीके से पाबंदियां लगाई हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने नाईट कर्फ्यू का ऐलान किया है। पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि बार, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां, स्पा आदि 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किये जाएंगे। शर्त ये है कि प्रतिष्ठानों को ये सुनिश्चित करना होगा कि उनके यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज लगवा लिया है। जिम बंद रहेंगे। पंजाब में सरकारी और निजी कार्यालय में केवल वही कर्मचारी काम कर सकेंगे जिनका पूर्ण टीकाकरण हो गया है।

 

केंद्र सरकार ने वैक्सीन पर दी जानकारी
इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि मुफ्त चैनल और प्रत्यक्ष खरीद के माध्यम से केंद्र सरकार राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को अभी तक कोविड टीके की 152.96 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध करवा चुकी है। सरकार ने ये भी जानकारी दी है कि राज्यों के पास अभी भी 19.69 करोड़ वैक्सीन डोज उपलब्ध है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण भी शुरू कर दिया गया है। इस बीच बता दें कि पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 347 मामले सामने आये। 2 लोगों ने जान गंवाई।