logo

Jharkhand Corona Update: 24 घंटे में मिले 35 नए कोरोना संक्रमित, रांची में 145 एक्टिव कोविड मरीज

14126news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड की कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में एक्टिव संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 224 हो गई है। गौरतलब है कि रविवार को झारखंड में कुल 35 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 24 अक्टूबर को राज्य में 34 हजार 652 लोगों का सैंपल टेस्ट किया गया जिसमें 35 लोग संक्रमित पाये गये। अलग-अलग जिलों में भी 13 संक्रमित मिले हैं। 

झारखंड में रविवार को मिले 35 संक्रमित मरीज
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड में रविवार को 35 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। रांची से 25, धनबाद से 2, जमशेदपुर से 3, जामताड़ा से 4 और हजारीबाग से 1 कोरोना मरीज मिला है। रांची में 9 कोरोना संक्रमित और जमशेदपुर में 4 लोग ठीक हुए हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 3 लाख 48 हजार 627 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 3 लाख 43 हजार 268 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 5 हजार 135 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

इन जिलों में बढ़ी है एक्टिव मरीजों की संख्या
गौरतलब है कि राज्य के बोकारो, चतरा, देवघर, धनबदा, जमशेदपुर, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, लोहरदगा, पाकुड़, रामगढ़, रांची, सरायकेला औऱ पश्चिम बंगाल में एक्टिव कोरोना मरीज हैं। बोकारो में 8, चतरा में 3, धनबाद में 11, जमशेदपुर में 19, गुमला में 5, हजारीबाग में 4, जामताड़ा में 8, लोहरदगा में 2, पाकुड़ मं 1, रामगढ़ मं 12, रांची में 145, सरायकेला में 3 औऱ पश्चिमी सिंहभूम में 2 एक्टिव केस हैं। 

दुमका सहित इन जिलों में नहीं मिला है कोई मरीज
दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, पलामू, साहिबगंज औऱ सिमडेगा में एक भी एक्टिव कोरोना मरीज नहीं है। गौरतलब है कि बाहर से आने वाले यात्रियों ने राज्य में स्थिति बिगाड़ दी है। गौरतलब है कि हाल में दुर्गा पूजा के लिए कई लोग राज्य से बाहर गये थे। कई लोग राज्य में आये थे। अभी दीवाली और छठ के लिए भी अलग-अलग राज्यों से लोग झारखंड आ रहे हैं। हाल ही में हटिया स्टेशन पर 55 लोग संक्रमित पाये गये थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि वो हालात पर नजर रख रहे हैं।