logo

चिंताजनक! पूर्वी सिंहभूम में 17 दिनों के बाद अचानक मिले 348 कोरोना संक्रमित, 5 लोगों ने गंवाई जान

9567news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर :
झारखंड में जहां कोरोना संक्रमण(corona infection) तेजी से कम होता नजर आ रहा है उस बीच पूर्वी सिंहभूम(East Singhbhum) से आए आंकड़े चिंताजनक है। जिले में मंगलवार को 4402 सैंपल की जांच में 348 संक्रमित मिले। इसके पहले 18 मई 2021 को 10.06 की दर से पॉजिटिव मिले थे। उसके बाद पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी से अधिक नहीं हुई थी। 2 जून से 7 जून तक पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से भी नीचे रही। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ते जा रहा है। 

ग्रामीण इलाकों से मिले ज्यादा मरीज 
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मिले 348 कोरोना पॉजिटिव(corona positive) में शहरी क्षेत्र के 146 यानि 41% मरीज शामिल हैं। वहीँ, बाकी के 59% ग्रामीण इलाकों से हैं। इसके साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 50958 पहुंच गई है। इस तरह शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण में तेजी आई है। इधर, मंगलवार को 5 मरीजों की मौत भी हुई। 

एक बार फिर बढ़ रहा कोरोना से मौत का अकड़ा 
बता दें की जिले में कोरोना के मृतकों की संख्या बढ़कर 1042 पहुंच गई है।वहीँ, 26 मई को जिले में कोरोना(corona) से 24 घंटे में पांच मरीजों की मौत हुई थी। इसके बाद लगातार मरने वालों की संख्या 1-3 के बीच रही थी। मगर 13वें दिन फिर 24 घंटे में 5 कोरोना संक्रमितों की मौत से स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन सकते में आ गया है।