logo

नालंदा में आंधी-तूफान ने ली महिला की जान, चूल्हा बचाने निकली थी घर से बाहर 

68सFG.jpg

नालंदा/बिहार
नालंदा में बीते शाम तेज आंधी ने एक परिवार पर काल बनकर टूट पड़ी। इस आंधी में एक 60 वर्षीय महिला की पेड़ गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आंधी के दौरान चूल्हा बचाने निकली थी घर से बाहर। घटना नालंदा प्रखंड क्षेत्र के कचहरिया गांव का है। 
 

चूल्हा ढकने निकली थी बाहर
मृतिका की पहचान चंडी गांव निवासी रामेश्वर रविदास की पत्नी लीला देवी के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दोपहर अचानक तेज आंधी-तूफान आया। इसी दौरान महिला अपने घर से बाहर बने मिट्टी के चुल्हे को पानी से बचाने के लिए उसे ढकने निकली थी। उसी दौरान घर के पास में ही एक ताड़ के पेड़ की टहनियां टूटकर महिला के उपर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस दौरान आसपास के लोग मौके पर महिला को बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब कर बहुत देर हो चुकी थी।   

प्रशासन से मुआवजे की मांग
इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन से मृतिका के परिवार को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की जा रही है।

Tags - Nalanda storm death Bihar thunderstorm tragedy woman killed by falling tree Kachhariya village Nalanda Chandi village Bihar