logo

नगर निगम के मजदूर ने कलाई काटकर लगा ली फांसी

3459news.jpg
 द फॉलोअप टीम, रांची :  
अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरमोनिया टोली में शनिवार शाम को एक युवक ने फांसी के फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान सूरज मुंडा के रूप में की गई। वो नगर निगम में अस्थाई मजदूर के रूप में काम करता था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। युवक की कलाई पर जख्म का निशान मिला है। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक ने सुसाइड के लिए पहले अपने कलाई को काटा। इसके बाद उसने फांसी लगा ली होगी। अब तक सुसाइड की वजहों का पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें.........

काम से वापस घर लौट कर खाया था खाना
बीते शाम काम से वापस घर लौटा और अपनी मां से खाना मांग खाया। कुछ देर बाद सूरज की मां पड़ोस में टीवी देखने चली गई। इसी बीच पड़ोस की एक महिला सूरज को ढूंढने उसके घर आई तो युवक को फंदे से झूलता पाया। महिला चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली। इसके बाद सूरज की मां भी मौके पर पहुंच गई और रोने लगी। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूरज की मां के अनुसार, बेटे ने आत्महत्या क्यों की, उसे भी इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।