logo

जिला पुलिस के अभ्यर्थियों में से एक की हालत गंभीर, अस्पताल भेजा

3353news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
सरकार से नौकरी मांग रहे जिला पुलिस पुलिस के अभ्यर्थी कई दिनों से मोरहाबादी में धरना दे रहे हैं। उनमें से पांच लोग पिछले छह दिन से भूख हड़ताल पर भी हैं। पांचों की हालत खराब है, लेकिन इनमें से एक की हालत गंभीर हो जाने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर व्यक्ति का नाम सुशील कुमार शर्मा है, वे गढ़वा के रहने वाले हैं। बाकी अभ्यर्थियों की ही तरह सुशील ने भी परीक्षा पास की है, दौड़ में भी उत्तीर्ण हुए। लेकिन फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिली।

सुशील को सदर अस्पताल ले जाया गया है। वहां उनका इलाज किया जाएगा। आज की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। लेकिन उनके साथियों ने बताया कि सुशील का ब्लड प्रेशर काफी कम है। सोमवार को ही उनका बीपी 60/40  था। सामान्य व्यक्ति का बीपी 120/80 होता है। यानी सुशील की स्थिति बेहद गंभीर है। 



ये भी पढ़ें...... 

धरना स्थल पर इलाज करने पर राजी नहीं हुई प्रशासन 
जिला प्रशासन से धरनारत अभ्यर्थियों ने आग्रह किया था कि धरना स्थल पर ही लोगों का इलाज किया जाए। लेकिन प्रशासन ने उनकी बात नहीं मानी। पहले तो कई दिनों तक छात्र अस्पताल जाने को तैयार ही नहीं हुए हैं। लेकिन साथी की बिगड़ती तबीयत देख वे मान गए। सुशील के अलावा चार और लोग बीमार हैं, लेकिन अभी तक वे अस्पताल जाने को तैयार नहीं हुए हैं।