logo

व्हाट्सएप बना लड़कियों का हथियार, रांची में थम रहीं छेड़खानी की घटनाएं

3346news.jpg
द फॉलोअप टीम रांची 
व्हाट्सएप आजकल राजधानी की लड़कियों के लिए हथियार बन गया है। यदि कभी उनके साथ कहीं बदतमीजी की आशंका हुई नहीं कि वो तुरंत व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर पुलिस को मैसेज कर देती हैं। पुलिस की मानें तो इस वजह से छेड़छाड़ के मामले दर्ज नहीं हो पा रहे हैं। इसमें पचास फीसदी तक कमी आई है। इस वर्ष 20 अक्टूबर को राज्य में हेल्पलाइन नंबर जारी होने के बाद डीजीपी एमवी राव के आदेश के बाद सभी जिलों में नोडल पदाधिकारी भी बनाए गए। डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के पास ये नंबर मौजूद हैं। इस हेल्पलाइन नंबर और शिकायतों को लेकर त्वरित कार्रवाई की वजह से महिलाओं  और छात्राओं का भरोसा पुलिस पर बढ़ा है। 

शिकायतों पर गंभीर रूप से की जा रही कार्रवाई

अब तक लगभग 610 शिकायतें मिली है व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर। गंभीर मामलों मामलों में शिकायत पर एफएआईआर दर्ज की गई है। राजधानी रांची में छेड़खानी, ब्लैंक कॉल करने, प्रेम प्रसंग के बाद युवती की तस्वीरें रखने के कई मामले आए हैं। वहीं अधिकांश केस पारिवारिक और पड़ोसियों से विवाद से जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें......

रांची में मिली हैं सबसे अधिक शिकायतें
राजधानी रांची में हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाने के बाद सबसे अधिक शिकायतें मिली है। जमशेदपुर और गिरीडीह में भी शिकायतें दर्ज हुई है। 
इन परेशानियों के लिए जारी किया गया है व्हाट्सएप नंबर
-फोन के माध्यम से छेड़छाड़ या टिप्पणी पर
-सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ या टिप्पणी करने पर
-सार्वजनिक स्थलों ,स्कूल, कॉलेज , मल्टीप्लेक्स, मॉल , या परिवहन माध्यमों में छेड़छाड़ पर।
-किसी मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने में संकोच होने पर
-दहेज के लिए प्रताड़ित होने पर
परेशानी होने पर इनकी ले सकते सहायता
- महिला हेल्पलाइन नंबर 8987790699, 9905936490
- शक्ति ऐप डाइल 100