logo

कभी भारत के प्रधानमंत्री का दुनिया लोहा मानती थी, सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे पड़ोसी: राहुल गांधी

3343news.jpg
द फॉलोअप दिल्ली
सन् ‘71 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के उत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएँ और सेना के शौर्य को नमन। ये उस समय की बात है जब भारत के पड़ोसी देश भारत के प्रधानमंत्री का लोहा मानते थे और हमारे देश की सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे!
यह ट्वीट कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को किया है। 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें......
 
बांग्लायदेश का उदय ही भारत के प्रयास से हुआ
भारत विभाजन के बाद पश्चिमी पाकिस्तान बांग्लांभाषी पूर्वी पाकिस्तान पर हर आदेश जबरन थोता था। बांग्ला  संस्कृति की कोई पूछ नहीं थी। तब शेख मुजीबुरर्हमान की मुक्ति  सेना के समर्थन तात्कलीन भारत की पीएम इंदिरा गांधी ने किया था। पाकिस्तान के खिलाफ 1971 में भारत को जीत मिली थी। उसके बाद विश्व के मानचित्र में बांग्लादेश नामक एक नए देश का वजूद सामने आया था।