logo

पहली बार: 13 भाषाओं में दे सकेंगे साल में 4 बार जेईई मेन परीक्षा

3342news.jpg
द फॉलोअप टीम,नई दिल्ली
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई मेन परीक्षा को लेकर बदलाव किया है। पहले जहां मेन परीक्षा साल मे दो बार आयोजित होती थी। वहीं साल 2021 में जेईई मेन परीक्षा का आयोजन चार बार किया जाएगा। अब 13 भाषाओं में परीक्षा दी जा सकेगी।


फरवरी से मई तक हर महीने होगी परीक्षा
परीक्षा फरवरी से मई तक हर महीने होगी। पहले जितने ही प्रश्न इस बार आएंगे। पहले फिजिक्स, केमिस्ट्री, और मैथ्स से 25-25-25 प्रश्न आते रहे हैं। लेकिन एनटीए ने विभिन्न बोर्ड के सिलेबस को जेईई मेन पेपर में एक स्तर पर लाने के लिए सेक्शन में च्वॉइस देने का फैसला किया है। 

ये भी पढ़ें......

दो सेक्शन में बंटे हर सब्जेक्ट् में 30 प्रश्न पूछे जाएंगे
क्वेश्चन पेपर में च्वॉइस होगी। प्रत्येक विषय में 30 प्रश्न आएंगे जो दो सेक्शन में बंटे होंगे। सेक्शन ए में 20 प्रश्न और सेक्शन बी में 10 प्रश्न होंगे। सेक्शन बी के 10 प्रश्नों में से 5 का उत्तर देना होगा। मेन परीक्षा अभी तक जेईई परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती में होती रही है।