logo

बरकट्ठा बन रहा है साइबर अपराधियों का नया ठिकाना!

बरकट्ठा बन रहा है साइबर अपराधियों का नया ठिकाना!
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग
झारखंड का नाम साइबर ठगों के चलते पूरे देश में खराब हो रहा है। ऐसा नहीं है कि पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं कर रही है, लेकिन हर दिन दूसरे राज्य का पुलिस साइबर ठगों की तालाश में झारखंड आते हैं। जामताड़ा जिले पर तो फिल्म बन गई है, लेकिन फिर भी स्थिति में कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। जामताड़ा और देवघर के बाद इन साइबर ठगों का एक नया ठिकाना बनता दिख रहा है।

साइबर ठगों का नया ठिकाना
जामताड़ा और देवघर जिले के बाद हजारीबाग का बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में भी अब साइबर क्रिमिनल अपना पैर पसारने लगे हैं। हर दिन नये-नये तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इन दिनों बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में साइबर क्रिमिनल लड़कियों और महिलाओं की अश्लील फोटो लोगों को भेजकर 'सर्विस' देने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। पुलिस भी इन साइबर क्रिमिनल पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है। 
दो साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार 

ये भी पढ़ें......

बरकट्ठा पुलिस ने गगपाचो स्थित बाबा रेस्टोरेंट में छापेमारी कर 2 साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है। बरकट्ठा थाना प्रभारी विद्या सागर चौरसिया ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि उक्त रेस्टोरेंट में कुछ लड़कों द्वारा एकत्रित होकर मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों से ठगी कर रहे हैं।

पुलिस ने मौके पर ग्राम गंगपाचो निवासी अशोक कुमार महतो पिता संजय महतो तथा हीरालाल कुमार उर्फ बबलू मंडल पिता जोबराज महतो को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल के पास से मोबाइल फोन बरामद किया है।