logo

India Corona Update: कोरोना ने फिर डराया! 24 घंटे में मिले 31,923 मरीज, 282 मरीजों ने गंवाई जान

13094news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर से उछाल आई है। कम होते दिख रहे मामलों के अचानक बढ़ने से स्वास्थ्य विशेषज्ञों में चिंता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में देश में 31 हजार 923 मामले सामने आए हैं। 31 हजार 990 मरीज ठीक हो चुके हैं। मौत की संख्या में बीते दिन के मुकाबले जरूर कमी आई है। गौरतलब है कि बीते 24 घंटे में देश में 282 लोगों की मौत हो गई है। ये काफी चिंताजनक है। 

अभी भी 3 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक देश में फिलहाल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख 1 हजार 604 है। कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 3 करोड़ 28 लाख 15 हजार 731 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक 4 लाख 46 हजार 50 मरीजों की मौत हो चुकी है। महामारी से मौत के मामले में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर है। गौरतलब है कि देश में अभी तक 83 करोड़ 39 लाख 90 हजार 49 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

केरल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज
कोरोना के नए आंकड़ों में सभी राज्यों की भागीदारी होती है। केरल का मामला काफी चिंताजनक है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 31 हजार 923 मामलों में केवल केरल से 19 हजार 6785 मामले सामने आए हैं। देश में 282 मरीजों की जान गई है जिसमें से केवल केरल में ही 142 मरीजों की मौत हो चुकी है। ये काफी हैरान करने वाला है।