logo

India Corona Update: 24 घंटे में मिले 31,222 नए संक्रमित मरीज, 290 मरीजों ने तोड़ा दम

12557news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 


देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में 31 हजार 222 नए कोरोना मरीज मिले हैं। राहत की बात है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों की संख्या से ज्यादा है। आंकडों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 42 हजार 942 मरीज ठीक हुए है। मृतकों की संख्या में भी कमी देखी गई है। बीते 24 घंटे में 290 मरीजों ने दम तोड़ा है। 

4 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक भारत में कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अभी तक 3 करोड़ 30 लाख 58 हजार 843 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। 3 करोड़ 22 लाख 24 हजार 937 मरीज कोरोना महामारी को हरा चुके हैं। 4 लाख 41 हजार 42 मरीजों की मौत हो चुकी है। झारखंड में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 3 लाख 92 हजार 864 है। मंत्रालय ने बताया कि अभी तक देश में 69 करोड़ 90 लाख 62 हजार 776 नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है। 

केरल में मामलों में आई कमी लेकिन राहत नहीं
केरल में भी मामलों में कमी आई है लेकिन अभी भी वहां मरीजों की संख्या दूसरे प्रदेशों के मुकाबले ज्यादा है। यूं कह लीजिए की देश में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित केरल में ही। मिली जानकारी के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में जो 31 हजार 222 मरीज मिले हैं उनमें से 19 हजार 688 मरीज केरल के हैं। यहां 135 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। 

सैंपल की जांच बढ़ाने का दिया गया है निर्देश
देश में अभी तक 53 करोड़ 31 लाख 89 हजार 348 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। बीते 24 घंटे में 15 लाख 26 हजार 56 सैंपल की जांच की गई। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने ये जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टेस्टिंग की रफ्तार इसी प्रकार से बढ़ाने को कहा है, क्योंकि ज्यादा टेस्टिंग होगी तो संक्रमण का ठीक-ठीक पता चल सकेगा।