logo

किसानों के समर्थन में आए रांची के समाजिक संगठन, किया मौन प्रदर्शन

3004news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में किसान कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इधर देश के अन्य भाग से किसानों के समर्थन में रैलियां निकाली जा रही हैं। रांची में भी कई समाजिक संगठन किसानों के समर्थन में आगे आए हैं। बुधवार को मेन रोड के एकरा मस्जिद के पास कई लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूरी तरह मौन था। प्रदर्शन में शामिल किसी ने भी नारेबाजी जैसी कोई चीज नहीं की। 

ये भी पढ़ें.......

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया मानव श्रृंखला का निर्माण 
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सड़क के किनारे मानव श्रृंखला का निर्माण किया। इस दौरान सभी अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए नजर आए, साथ ही सभी एक दूसरे से उचित दूरी पर खड़े थे। सभी ने किसानों के समर्थन और सरकार के विरोध में पोस्टर और बैनर लेकर खड़े थे। करीब