logo

रोहतास में जमीन विवाद में 3 लोगों की हत्या, 1 आरोपी गिरफ्तार बाकी फरार

10796news.jpg
द फॉलोअप टीम, रोहतास:

दरीहट थाना क्षेत्र के खुदराव गांव से ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। जमीन विवाद में यहां तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में विजय सिंह और उनके दो बेटे दीपक सिंह और राकेश सिंह  शामिल है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा है। बताया जा रहा है कि मृतकों की अपने रिश्तेदारों से जमीन को लेकर विवाद था।  



गांव में कैंप कर रही है पुलिस
यह विवाद कई सालों से थी। सभी लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है। गांव में घटना के बाद हड़कंप मच गया है। गांव में कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। मौके पर रोहतास के एसपी आशीष भारती और डिहरी के एएसपी संजय कुमार भी मौजूद हैं। 



हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
एसपी ने बताया कि हत्याकांड में उपयोग हुए तलवार को बरामद कर लिया गया है।  साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।  बता दें कि हत्या का आरोप अमन सिंह, सोनल सिंह और अजय सिंह पर लगा है। तीन लोगों की ह्त्या से गांव में सनसनी फ़ैल गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।