logo

शिकार करने गुफा में घुसे थे लोग, दम घुटने से हो गई 3 की मौत

12328news.jpg

द फॉलोअप टीम, गढ़वा:

गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र स्थित टिसरटेटुका पंचायत के टेटम जंगल से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां जंगल में एक गुफा के अंदर 5 लोग शिकार करने घुसे थे। इनमें से 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान उपेंद्र कोरवा के रूप में हुई है। खबर लिखने तक अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 

2 लोग अभी भी फंसे है 
बताया जा रहा है कि गुफा में अभी भी दो लोग फंसे हैं। एनडीआरएफ के टीम को सूचना भेजी गई है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जुटे हैं। ग्रामीणों ने फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं निकाल पाए हैं।