logo

टीपीएससी सबजोनल कमांडर उदेश गंझू ने किया आत्मसमर्पण, पत्नी को मिला पांच लाख का चेक

2980news.jpg
द फॉलोअप टीम, चतरा
झारखंड के चतरा जिले में 5 लाख का इनामी टीपीएससी का सबजोनल कमांडर उदेश गंझू ने आत्मसमर्पण कर दिया। उदेश गंझू ने चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा के समक्ष आज मंगलवार को आत्मसमर्पण किया। वह लावालौंग थाना क्षेत्र के सिलदाग गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ कई थानों में आठ से अधिक मामले दर्ज हैं। कई दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 

नक्सलियों के खिलाफ आंदोलन का है असर 
बता दें कि झारखंड के चतरा जिले की पुलिस कई मामलों में उसकी तलाश कर रही थी। ऋषभ कुमार झा ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान का असर दिख रहा है। आत्मसमर्पण नीति से भी नक्सली प्रभावित हो रहे हैं। पांच लाख का चेक इसकी पत्नी को मिला। बता दें कि आत्मसमर्पन नीति के तहत कई नक्सलियों ने पहले भी समर्पन किया है।

ये भी पढ़ें.......