logo

उद्धव की मौजूदगी में उर्मिला मातोंडकर शिवसेना में शामिल

2979news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर मंगलवार को शिवसेना में शामिल हो गईं। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में मुंबई के उपनगर बांद्रा स्थित उनके निवास मातोश्री में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। शिवसेना के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद का सदस्य बनाने के लिए पार्टी ने उनका नाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेजा है। 

उर्मिला का राजनितिक सफर
बता दें कि उर्मिला ने वर्ष 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। उर्मिला ने पांच महीने तक कांग्रेस में रहने के बाद सितंबर 2019 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। पिछले साल उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से मातोंडकर को भाजपा के गोपाल शेट्टी से हार मिली थी। हाल में ही कंगना के साथ सुशांत केस पर हुए विवाद के बाद चर्चाएं थी कि वे जल्द शिवसेना में शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें.......