logo

जीजा का साली के साथ मजाक करना पड़ा महँगा, साली ने जीजा पर किया एफआईआर

2977news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
रांची में एक जीजा को साली के साथ मजाक करना भारी पड़ गया। मामला हिंदपीढ़ी थाने का है। यहां के बंसी चौक निवासी पीड़िता ने थाने में जीजा के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि मजाक के दौरान उनके जीजा ने उनके साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इधर परिवार वाले केस रफा दफा करना चाह रहे हैं। 

गिरफ्तार हो सकते हैं जीजा 
साली के FIR दर्ज कराने के बाद समझौते की खूब कोशिश हुई। थाने में पीड़िता के परिजन और आरोपित के परिजनों ने केस वापस लेने की बात कही। समझौता कराने का हर स्तर पर प्रयास किया गया, लेकिन पीड़िता नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा है कि मामले में आरोपित की गिरफ्तारी होगी।

ये भी पढ़ें.......