logo

26 जून को कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे रांची के हज यात्री, 10 दिसंबर से पहले बने पासपोर्ट ही होंगे मान्य

2811news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए केंद्रीय हज कमेटी ने नए नियम लागू किया है। हज यात्रा 2021 पर इस बार वहीं लोग जा सकते हैं जिनके पासपोर्ट 10 दिसंबर से पहले बने होंगे। नए नियम के अनुसार इस बार रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हज यात्रियों की उड़ान नहीं होगी। बल्कि उन्हें कोलकाता के नेताजी सुभाष इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरनी होगी।

उड़ान भरने से पहले होगा कोरोना टेस्ट
कोरोना के खतरे को देखते हुए यात्रा से पहले यात्रियों को कराना होगा कोरोना का टेस्ट और निगेटिव होने पर ही उन्हें हज पर जाने की अनुमति होगी। 2020 में कोरोना के चलते हज यात्रा नहीं हो पाई थी,पर केंद्रीय हज कमेटी ने2021 की हज यात्रा के लिए ए नियम लागू किया है जिसके तहत आजमीन हज यात्रा पर जा सकेगें। आजमीन हज पर जाने के लिए फार्म भरने में जुट गए हैं। रांची से अब तक डेढ़ सौ लोगों ने हज के लिए आवेदन किया है। इस बार हज यात्रियों को आयकर रिटर्न भी दाखिल करना होगा।

65 वर्ष से अधिक आयु वाले लोग पर लगा रोक  
कोविड की वजह से इस बार उम्र की भी बाध्यता लगाई गई है। पहले 70 साल से अधिक उम्र के आजमीन को सीधे सूची में शामिल कर लिया जाता था। उनके लिए किसी भी तरह की लाॅटरी नहीं होती थी। पर इस बार 65 वर्ष से अधिक आयु वाले लोग हज नहीं कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें.......

10 दिसंबर है फॉर्म भरने की अंतिम तिथि
हज यात्रियों के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है। जनवरी में लॉटरी से हाजियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद एक मार्च तक हज यात्रा के खर्च के तौर पर पहली किस्त जमा करानी होगी। हज यात्रा 19 जुलाई को होगी। 26 जून से 13 जुलाई तक मक्का मदीना के लिए उड़ान जारी रहेगी।