logo

कोरोना संक्रमण : झारखंड अलर्ट पर, जमशेदपुर में आज से आंशिक लाॅकडाउन

2729news.jpg
द फाॅलोअप टीम, जमशेदपुर
देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड स्वास्थ्य विभाग हड़कत में आ गया है। इस महामारी के सेकेंड फेज को लेकर झारखंड भी अलर्ट मोड में है। सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। वहीं, कई जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक भी अपने-अपने स्तर से सतर्कता बरत रहे हैं। 

जमशेदपुर में आंशिक लाॅकडाउन
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 23 नवंबर से शहर में आंशिक लाॅकडाउन लगाने की घोषणा की है। रविवार को जिला दंडाधिकारी व उपायुक्त सूरज कुमार और वरीय आरक्षी अधीक्षक डा. एम तमिल वाणन ने इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी किया। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को जिला प्रशासन समीक्षा बैठक कर तय करेगा कि आंशिक लाॅकडाउन के दौरान कौन-कौन सी गतिविधियां बंद रहेंगी। 

ये भी पढ़ें.......

बंगाल से सटी सीमा पर चौकसी बढ़ाई 
बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से सटे जिलों में प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। दुर्गा पूजा के बाद बंगाल से सटे झारखंड के जिलों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। दूसरे राज्यों से सटे झारखंड के जिलों में भी मास्क की चेकिंग तेज करने संबंधित आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि, मास्क की जांच को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर से कोई विशेष आदेश जारी नहीं किया गया है।