logo

दारोगा-नर्स के रिलेशनशिप का मामला अब पुलिस के हवाले, शादी से इनकार किया, तो नर्स ने एफआईआर दर्ज की

दारोगा-नर्स के रिलेशनशिप का मामला अब पुलिस के हवाले, शादी से इनकार किया, तो नर्स ने एफआईआर दर्ज की
द फॉलोअप टीम, धनबाद :
धनबाद के एक निजी अस्पताल में नर्स ने दारोगा पर यौन शोषण का आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगाई है। बलियापुर थाने में तैनात प्रशिक्षु दारोगा हरि मोहन मरांडी पर यौन शोषण का आरोप लगा है। दारोगा और नर्स दोनों पिछले एक साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में थे। इस दौरान दारोगा शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी से इनकार करने के बाद नर्स की शिकायत के बाद सिटी एसपी आर रामकुमार ने मामले की जांच का जिम्मा धनबाद महिला थाना को सौंप दिया है। 

एसएसपी ने जांच का जिम्मा महिला थानेदार को सौंपा
नर्स दुमका की रहनेवाली है। नर्स ने इस संबंध में सोमवार को धनबाद के सिटी एसपी को लिखित आवेदन देकर दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी ने मामले की जांच का जिम्मा महिला थाना प्रभारी को दिया है। सिटी एसपी को दिए आवेदन में नर्स ने बताया कि दारोगा गोड्डा के महागामा का रहनेवाला है। उसके गांव में दारोगा की बहन की शादी हुई है। इस कारण दोनों की जान-पहचान 2019 से है। पुलिस में नौकरी लगने के बाद सेटिंग के तहत नर्स को धनबाद लेकर आया। बताया जाता है कि आते समय बस के स्लीपर में भी नर्स के साथ दारोगा ने शारीरिक संबंध बनाने से गुरेज नहीं किया।

ये भी पढ़ें......

दारोगा ने शादी से इनकार किया
युवती ने बताया कि वह धनबाद में किराए पर कमरा लेकर रहती है। जहां हर सप्ताह को दारोगा आकर शारीरिक संबंध बनाता था। अक्टूबर में उसे लेकर बलियापुर थाना भी गया था। चुनाव ड्यूटी में जब दुमका गया था, तो दुमका बुलाकर शारीरिक संबंध स्थापित किया। युवती का कहना है कि उसने हरिमोहन से कोर्ट मैरिज करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। शादी का दबाव बनाने लगी तो उसने मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद अंततः नर्स ने एसएसपी से लिखित शिकायत की है। अब महिला थाना प्रभारी जांच में जुट गई है।