logo

रांची में 24 पुलिस अफसरों का तबादला, जानिए कौन किस थाने के बने प्रभारी

3294news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
सोमवार को रांची जिले के 24 पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है। यह तबादला एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर हुआ है। कई थानों के प्रभारी बदले हैं। महिला थाने की प्रभारी के तौर पर श्रुति कुमारी को नियुक्त किया गया है। श्रुति इसके पहले डोरंडा थाने में पदस्थापित थीं। इसी तरह मनीष कुमार गुप्ता को बेड़ो, बबलू कुमार को मुरी, विनोद राम को नगड़ी, संजय कुमार यादव को नरकोपी और जयकांत पांडे को सिल्ली थाने का प्रभारी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें......

ये भी बने थाना प्रभारी 
राजकुमार सिंह को मैक्लुस्कीगंज, राजेंद्र रजक को बड़ाम, ब्रजेश कुमार को अनगड़ा, पृथ्वीसेन दास को पंडरा, सूर्यकांत कुमार को राहे, भगवान तामसोय को सिकिदरी, प्रमोद राय को ठाकुरगांव, मुकेश हेंब्रम को सोनाहातु, त्रिपुरारी कुमार को लापुंग, विजय कुमार को इटकी और मनदीप उरांव को मेसरा, अभय कुमार को नगड़ी थाना, अनिल कुमार पंडित को खलारी थाना का प्रभारी बनाया गया है। दरोगा अजय कुमार दास और विपुल कुमार ओझा को साइबर सेल में जेएसआई के रूप में प्रतिनियुक्त हुए हैं। नवीन कुमार रजक को रिम्स सुरक्षा में प्रतिनियुक्त किया गया है।