logo

डीएफओ का ही चालक करता था अफीम की तस्करी, हरियाणा पुलिस ने चतरा से किया गिरफ्तार

डीएफओ का ही चालक करता था अफीम की  तस्करी, हरियाणा पुलिस ने चतरा से किया गिरफ्तार
द फॉलोअप टीम, चतरा
वन विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी जिला वन अधिकारी माना जाता है। लेकिन उनकी नाक के नीचे तस्करी हो रही थी। उन्हें भनक तक न लगी। जब सोमवार को हरियाणा से पुलिस सदल बल चतरा पहुंची। दक्षिणी वन प्रमंडल के डीएफओ कार्यालय दबिश दी तो हड़कंप मचा। हर कोई यह जाकनर हैरान रह गया, कि डीएफओ के चालक मोहम्मद कमालुद्दीन अंसारी को ही अवैध अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार करने दूसरे राज्य से पुलिस आई है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई है।

ये भी पढ़ें......

6 और तस्करों की तलाश जारी
इधर, चतरा पुलिस के अधिकारी और वन विभाग कुछ भी कहने से कतरा रहा है। हरियाणा पुलिस की टीम ने चतरा के कई जगहों पर अफीम तस्करी से जुड़े मामले में छापेमारी भी की। आरोपी ने चतरा से करीब 6 तस्करों का नाम पुलिस को बताया है, जिसकी तलाश की जा रही है।