logo

हॉस्पिटल की लापरवाही से 24 लोगों ने गंवाई आंखों की रौशनी, परिजनों में आक्रोश

15560news.jpg

द फॉलोअप टीम, बिहार: 

बिहार में चिकित्सकों की लापरवाही से 24 से ज्यादा लोगों की आंख की रोशनी चली गई। मामला मुजफ्फरपुर जिले का है। यहां एक आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने वाले 24 से ज्यादा लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। इस बात की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। 

मुफ्त हुआ था आॉपरेशन
खबरों के मुताबिक एक ट्रस्ट से संचालित मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में 22 नवंबर को पीड़ितो का मुफ्त में मोतियाबिंद का आॉपरेशन हुआ था और अगले दिन पट्टी खुलने के बाद उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। जैसे ही यह खबर सिविल सर्जन तक पहुंची तो मामला बाहर आया।


24 से अधिक लोगो का हुआ था आॉपरेशन
बता दें कि लगभग 24 महिलाओं और पुरुषों ने इस अस्पताल से मोतियाबिंद का आॉपरेशन करवाया था, लेकिन एक सप्ताह के अंदर ही सभी के आखों में इंफेक्शन हो गया और हालत इतनी ज्यादा बिगड़ गई।  फिर उनमें से कई लोगों ने अपना इलाज अन्य जिलो में जाकर करवाया., लेकिन कुछ लोग दूसरी जगहों में जाकर इलाज करवाने में सक्षम नहीं थे और जब उन लोगो ने आई हाॉस्पिटल  जाकर अपना चेकअप करवाया तो पता चला कि उन सभी के आखो में इंफेक्शन हो गया है।

गंभीर हालत मरीजों को पटना रेफर किया
अस्पताल से ये सब सुनने के बाद  मरीजों व उनके परिजनो का गुस्सा  से असपताल में हंगामा करना शुरू कर दिया।  वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि करीब 6 से अधिक लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं और बाकी लोगों की हालत भी गंभीर है उनहें पटना भेजा गया है।