द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
जमशेदपुर में एक बुजुर्ग ने उलीडीह थाना के क्षेत्र के डिमना रोड स्थित आकाश टावर के चौथे तल्ले से कूदकर ने मंगलवार की दोपहर आत्महत्या कर ली। इस बुजुर्ग का नाम चंद्रभान सिंह (87) था। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।
'पिता की मानसिक अवस्था सही नहीं थी'
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग के बेटे विजय शंकर ने बताया कि मां कलावती देवी की मौत के बाद से ही पिता की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। कुछ दिन पूर्व ही वे उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से अपने पिता को लेकर शहर आए थे। बेटे विजय शंकर के बताया कि वे अपने परिवार के साथ आकाश टावर के तीसरे तल्ले में रहता हैं, जबकि पिता आकाश टावर के चौथे तल्ले में रहते थे। मानसिक अवस्था ठीक नहीं रहने के कारण उन्हें क्या सूझी कि उन्होंने खिड़की से नीचे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
ये भी पढ़ें.......
30 नवंबर को है पोती की शादी
बेटे ने बताया कि 30 नवंबर को उनकी बेटी की शादी थी। शादी की तैयारियों में उनका पूरी परिवार लगा हुआ था। इसी बीच पिता ने खुदकुशी कर ली। अब शादी की जगह घर में मातम पसरा हुआ है।