logo

बिहार विधानसभा चुनाव : 99 सीटों पर अंतर 2000 से कम, पलट सकती है बाजी

2337news.jpg
द फाॅलोअप टीम, पटना
बिहार में सुबह 8 बजे शुरू हुई मतों की गिनती जारी है। मतगणना के ताजा रुझान से एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को कम सीटें मिलती दिख रही है लेकिन इकट्ठे एनडीए बढ़त बनाए हुए है। सबसे गंभीर बात यह है कि रूझान वाले कुल 99 सीटों पर वोटों का अंतर 2000 और उससे कम है। ऐसे में यह मान लेना कि रूझान परिणाम में बदले गए ऐसा नहीं है। 

कई सीटों पर अंतर 500 से भी कम 
दोपहर 12 बजे के आंकड़ों के मुताबिक कीरब 20 फीसदी वोट ही गिने गए हैं। बिहार की 99 सीटें ऐसी हैं जिसमें वोटों का मार्जिन 2000 वोटों से भी कम है। वहीं 54 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जिसमें वोटों का अंतर 1000 से भी कम है। जबकि 28 सीटें ऐसी हैं, जहां 500 वोटों से भी कम का अंतर है। 

चुनाव परिणाम देर से आने की संभावना 
चुनाव आयोग की मानें तो इस बार रुझानों और परिणामों में थोड़ी देरी हो सकती है। दरअसल, कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों की संख्या इस बार 72,723 से बढ़ाकर 1,06,515 की गई थी। पोलिंग बूथ में 46.5 प्रतिशत की वृद्धि, कोरोना महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग के उपायों का पालन सुनिश्चित करने के लिए किया गया था।

ये भी पढ़ें.......

वोटों के रूझान से एनडीए को सपष्ट बहुमत
बिहार की 243 विधानसभा सीटों के शुरुआती रुझानों में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक एनडीए 127 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि महागठबंधन ने 103 सीटों पर बढ़त बना रखी है। बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर है। बीजेपी फिलहाल 73 सीटों पर आगे चल रही है।