logo

नीतीश कुमार के पांच मंत्री चल रहे हें पीछे, इन पार्टियों प्रत्याशी के साथ कड़ा मुकाबला

2328news.jpg
द फाॅलोअप टीम, पटना 
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज शाम तक स्पष्ट हो जाएंगे। नीतीश सरकार के 31 मंत्रियों में 26 विधानसभा के सदस्य हैं, जिनमें से 24 मंत्रियों की किस्मत का फैसला आज यानी मंगलवार को होगा। बिहार सरकार के दो दर्जन मंत्रियों में से 14 मंत्री जेडीयू कोटे से हैं, जबकि 10 मंत्री बीजेपी कोटे के हैं। इस रूझान में नीतीश कुमार के कुछ मंत्री पीछे चल रहे हैं। 

जय सिंह दिनारा से पीछे चल रहे हैं
दिनारा विधानसभा सीट से नीतीश सरकार के सहकारिता मंत्री जय सिंह मैदान में है, जबकि आरजेडी से विजय मंडल यहां से प्रत्याशी हैं। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और संघ के प्रचारक और झारखंड भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन रहे राजेंद्र सिंह एलजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू-आरजेडी साथ थे, लेकिन जय सिंह को यहां से जीतने में पसीने छूट गए थे। जेडीयू के जय कुमार सिंह महज 2691 मतों से जीते थे। दिनारा सीट पर एलजेपी के राजेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं आरजेपी के प्रत्याशी विजय मंडल दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। 

जहानाबाद से कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा पीछे चल रहे हैं
जहानाबाद विधानसभा सीट नीतीश सरकार शिक्षा मंत्री और जेडीयू नेता कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा चुनावी मैदान में उतरे हैं। वर्मा 2015 में घोसी सीट से चुनाव मैदान थे और जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे। हालांकि, इस बार उन्होंने सीट बदल दी है और जहानाबाद से मैदान में है, जिनके खिलाफ आरजेडी से कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव और एलजेपी प्रत्याशी इंदु देवी कश्यप किस्मत आजमा रहे हैं। 2015 में जहानाबाद से सुदय यादव के पिता मुद्रिका सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी, लेकिन डेंगू के चलते उनका निधन हो गया है। इसके बाद सुदय यादव यहां से उपचुनाव में विधायक चुने गए हैं। आरजेडी प्रत्याशी सुदय यादव यहां से आगे चल रहे हैं। 

जमालपुर से शैलेश कुमार चल रहे पीछे
जमालपुर विधानसभा सीट पर बिहार सरकार मंत्री और जेडीयू नेता ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार मैदान में हैं। इस बार महागठबंधन से यहां कांग्रेस के डॉ अजय कुमार सिंह हैं। एलजेपी से दुर्गेश कुमार सिंह किस्मत आजमा रहे हैं। शैलेश कुमार 2015 और 2010 का विधानसभा चुनाव एलजेपी को को हरा कर जीते हैं। शैलेष के सामने लगातार चैथी बार सीट निकालने की चुनौती है। 

राजपुर से संतोष कुमार निराला पीछे 
बक्सर जिले की राजपुर विधानसभा (सुरक्षित) सीट से नीतीश सरकार के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला मैदान में है। जेडीयू नेता संतोष कुमार निराला लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। वहीं, कांग्रेस के टिकट पर विश्वनाथ राम और एलजेपी से निर्भय कुमार निराला की साख दांव पर है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें.......

हथुआ से रामसेवक सिंह पीछे चल रहे हैं
हथुआ जेडीयू नेता और राज्यमंत्री रामसेवक सिंह से चुनाव मैदान में हैं। वहीं, आरजेडी से राजेश सिंह कुशवाहा और एलजेपी के रामदर्शन प्रसाद उर्फ मुन्ना किन्नर किस्मत आजमा रहे हैं। रामसेवक लगातार दो बार यहां से जीत दर्ज कर रहे हैं और तीसरी बार मैदान में हैं। यहा से आरजेडी प्रत्याशी रुझानों में दो हजार मतों से आगे चल रहे हैं।