logo

कांग्रेस का खेती बचाओ आन्दोलन, ट्रैक्टर रैली में सैंकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

2295news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के द्वारा आयोजित खेत बचाओ ट्रैक्टर यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा का समापन धुर्वा स्थित विधानसभा मैदान में हुआ। ग्रामीण क्षेत्र नामकुम से शुरू होकर यह यात्रा विधानसभा मैदान तक पहुंची। कांग्रेस के नेताओं ने यात्रा निकालकर केंद्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानूनों बिल पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। 

इस मौके पर डाॅ. उरांव ने कहा 
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कानून किसानों के लिए काफी खतरनाक है। उन्होंने कहा कि देशभर में कांग्रेस किसानों को जागरूक करने और कृषि बिल से होने वाले नुकसान को लेकर किसानों को जागरूक करने का काम हमारी पार्टी कर रही है। 

ये भी पढ़ें......

प्रदेश कांग्रेस तीन लाख किसानों का जुटा रहा हस्ताक्षर
राज्य में तीन लाख से ज्यादा किसानों का हस्ताक्षर लेकर उसे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भेजा जायेगा। उरांव ने कहा कि यह मनमानी पूर्ण रवैया केंद्र सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए अपना रही है। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि 14 नवंबर तक झारखंड के सभी जिलों के किसानों के बीच जाकर कांग्रेस के कार्यकर्ता उनसे कृषि कानून पर उनकी राय लेंगी।