logo

कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में कुछ दुकाने बंद

2293news.jpg
द फाॅलोअप टीम, दुमका
शहर स्थित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और कारोबारी पुष्पा हिम्मत सिंह की गोली मारकर हत्या की घटना के विरोध में सोमवार को कुछ दुकानें बंद रही। हालांकि हत्या के मुख्य आरोपी रॉकी हिम्मत सिंह ने कोलकाता के सिटी लेक थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है बावजूद शहर में आन्दोलन जारी है। 

हत्या मामले में छह लोग आरोपी 
पुलिस ने मामला रॉकी और उसके माता-पिता सहित छह लोगों को इस हत्याकांड का अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी के नेताओं और चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस घटना की को पुलिस की विफलता करार दिया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने दुमका नगर थाना प्रभारी को हटाने और उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्होंने ऑन! सोलन की चेतावनी दी है। 

ये भी पढ़ें......

चेंबर के सचिव ने की थी पुलिस की आलोचना
चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सचिव अंजनी शरण ने भी घटना को पुलिस की लापरवाही का परिणाम बताते हुए सोशल पुलिसिंग को बढ़ावा देने की मांग की है। उधर उधर जिले के एसपी अंबर लकरा ने कहा है कि मामले में हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को दुमका पुलिस कोलकाता से ले आई है और आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा।