logo

कांग्रेस का आन्दोलन, कार्यकर्ताओं ने निकाली पोटका में ट्रैक्टर रैली

2291news.jpg
द फाॅलोअप टीम, जमशेदपुर 
केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल के विरोध में जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पोटका में ट्रैक्टर रैली निकाली। इसमें कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक अमरेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। दोपहर करीब 12 बजे पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड स्थित हाता चैक से निकली रैली का नेतृत्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिजय खां ने किया। कांग्रेस ने इसे खेती बचाओ यात्रा का नाम दिया है।

ये भी पढ़ें......

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कहा
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देने के नाम पर ऐसा बिल पेश किया है, जो उनका शोषण करने वाला है। इससे किसानों को कोई फायदा नहीं होगा। इसमें मंडी को समाप्त कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि किसान देश में कहीं भी अपना अनाज बेच सकते हैं। वास्तव में किसान अपने जिले से बाहर भी जा नहीं पाते। छोटे किसानों को आनलाइन मार्केटिंग की कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि नब्बे फीसद किसान गरीब हैं। केंद्र सरकार जब तक इस बिल को वापस नहीं लेती कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।