logo

बदमाशों का आतंक : महिला को मारी गोली, भाई का गला रेता

2290news.jpg
द फाॅलोअप टीम, लोहरदगा
लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र स्थित हनहट गांव में 10 बदमाशों ने एक महिला के कमर में गोली मार दी। यही नहीं महिला के भाई का गला काद दिया। बदमाशों ने महिला के 12 वर्षीय बेटे को कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद महिला और उसके भाई को रिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं बच्चा सुरक्षित है। 

ये भी पढ़ें......

घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया
घटना रविवार देर रात की है। वारदात की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर महिला और उसके भाई को रिम्स में भर्ती करा दिया गया है। जख्मी महिला की पहचान हनहट गांव निवासी रीना देवी (35) के रूप में की गई। रीना अपने 25 वर्षीय भाई अजय साहू व बेटे अंकित के साथ शाम को खेत से लौट रही थी। बीच रास्ते में आंगनबाड़ी के पास एक पुल है। यहां पहले से ही बदमाश घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही तीनों नजदीक आए, बदमाश उनके साथ मारपीट करने लगे।