logo

अपने गृह शहर में माही, सोमवार को बाइक की सवारी पर निकले धोनी

2289news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल इंडियन प्रीमीयर लीग टी 20 से बाहर निकलने के बाद अपनी पूरी टीम के साथ कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भारत लौट आए हैं। धोनी इन दिनों अपने गृह शहर रांची में ही हैं। आज यानी सोमवार को वे अपने शहर रांची में अरसे बाद सड़कों पर बाइक की सवारी करते देखे गए। 

रांची में हैं धोनी
धोनी इन दिनों अपने शहर रांची में ही हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल इंडियन प्रीमीयर लीग टी 20 कप से बाहर होने के बाद पूरी टीम भारत लौट आई है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में इस आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। फिलहाल, माही अपने घर पर हैं और अपने लोगों के साथ खाली समय साझा कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें......

सड़कों पर बाइक की सवारी करते दिखे माही
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार उनकी एक झलक प्रशंसकों को दिखी। सिमलिया स्थित आवास से निकलकर महेंद्र सिंह धोनी, बाइक की सवारी करते दिखे। उनके प्रशंसक ने चलते बाइक के पीछे से यह तस्वीर ली है। महेंद्र सिंह धोनी अपने सबसे पुराने बाइक यामाहा की सवारी करते देखे गए हैं।