logo

...तो किसी भी पूर्ण राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त करेंगे तेजस्वी यादव!

2261news.jpg
सुशील सिंह मंटू, रांची :
एग्जिट पोल के आंकड़ों को अगर सही माना जाए तो तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही भारतीय गणराज्य के किसी भी पूर्ण राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री का अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। तेजस्वी से पहले ये रिकॉर्ड बिहार के ही सतीश प्रसाद सिंह के नाम था। 28 जनवरी 1968 को जब सतीश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उनकी उम्र मात्र 32 वर्ष 27 दिन थी। ये दीगर बात है कि सतीश बाबू मात्र 4 दिन तक ही मुख्यमंत्री रह पाए थे। आपको याद हो कि सतीश बाबू का निधन कोरोना की वजह से 2 नवंबर 2020 को हो गया। तेजस्वी 9 नवंबर 2020 को 31 वर्ष के हो रहे हैं ऐसे में वे लगभग 1 वर्ष के अंतर से सतीश बाबू का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। इसके बाद असम गण परिषद के प्रफुल्ल कुमार महंत का नाम है जिन्होंने 33 साल एक दिन के उम्र में असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।  बिहार विधानसभा के लिए तीन चरणों का मतदान 7 नवंबर को सम्पन्न हो गए हैं और मतगणना 10 नवंबर को मतगणना होनी है।

29 वर्ष की आयु में ही मुख्यमंत्री बन गए थे एम ओ एच फारूक
क्या आप जानते हैं कि देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड किसके नाम पर है ? आपको ये जानकर आश्चर्य होगा की ये रिचर्ड एम ओ एच फारूक के नाम पर है जिन्होंने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में जब पहली बार शपथ ली तो उनकी उम्र मात्र 29 वर्ष 7 माह और 3 दिन की थी। एम ओ एच फारूक तीन बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रहे। बाद में उन्होंने झारखंड व केरल के भी राज्यपाल के रूप में सेवाएं दीं।

देश के अन्य युवा मुख्यमंत्रियों की सूची में झारखंड के अर्जुन मुंडा व हेमंत सोरेन भी शामिल
40 वर्ष के कम उम्र में किसी भी पूर्ण राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनेवाले अन्य युवा मुख्यमंत्रियों में झारखंड से बीजेपी के अर्जुन मुंडा 35 वर्ष 6 माह 15 दिन, झारखंड से ही जेएमएम के हेमंत सोरेन 37 वर्ष 11 माह 3 दिन, उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव 38 वर्ष 8 माह 14 दिन और जम्मु-कश्मीर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला ने 38 वर्ष 9 माह 26 दिन की आयु में शपथ ली। वहीं उत्तर प्रदेश से बसपा की मायावती ने 1995 में जब पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उनकी उम्र 39 वर्ष 4 माह 19 दिन की थी।

देश के युवा मुख्यमंत्रियों की सूची

एम ओ एच फारूक 
जन्म : 6 सितंबर 1937 
मुख्यमंत्री पद की शपथ : 9 अप्रैल 1967 
उम्र जब मुख्यमंत्री बने : 29 वर्ष 7 माह और 3 दिन

सतीश प्रसाद सिंह
जन्म : 1 जनवरी 1936
मुख्यमंत्री पद की शपथ : 28 जनवरी 1968
उम्र जब मुख्यमंत्री बने : 32 साल 27 दिन

प्रफुल्ल कुमार महंता 
जन्म : 23 दिसंबर 1952 
मुख्यमंत्री पद की शपथ : 24 दिसंबर 1985 
उम्र जब मुख्यमंत्री बने : 33 साल 1 दिन

अर्जुन मुंडा 
जन्म : 3 मई 1968 
मुख्यमंत्री पद की शपथ : 18 मार्च 2003 
उम्र जब मुख्यमंत्री बने : 35 वर्ष 6 माह 15 दिन

हेमंत सोरेन 
जन्म : 10 अगस्त 1975 
मुख्यमंत्री पद की शपथ : 13 जुलाई 2013 
उम्र जब मुख्यमंत्री बने : 37 वर्ष 11 माह 3 दिन

अखिलेश यादव 
जन्म : 1 जुलाई 1973 
मुख्यमंत्री पद की शपथ : 15 मार्च 2012 
उम्र जब मुख्यमंत्री बने : 38 वर्ष 8 माह 14 दिन

उमर अब्दुल्ला  
जन्म : 10 मार्च 1970 
मुख्यमंत्री पद की शपथ : 5 जनवरी 2009 
उम्र जब मुख्यमंत्री बने : 38 वर्ष 9 माह 26 दिन

मायावती
जन्म : 15 जनवरी 1956 
मुख्यमंत्री पद की शपथ : 03 जून 1995
उम्र जब मुख्यमंत्री बनीं : 39 वर्ष 4 माह 19 दिन

ये भी पढ़ें......