logo

छठ पर्व को लेकर तालाबों की होगी सफाई, सुरक्षा के लिए लगेंगे बांस और लाल रिबन

2140news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :  
राजधानी में छठमहापर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। गुरुवार को मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने निगम की टीम के साथ शहर के विभिन्न तालाबों का निरीक्षण किया। हेहल तालाब से निरीक्षण शुरू हुआ और मधुकम तालाब, कांके डैम, हटनिया तालाब, करमटोली तालाब, जेल मोड़ तालाब, लाईन तालाब व बड़ा तालाब का जायजा टीम ने लिया। मेयर ने कहा कि सभी तालाबों की सफाई शुरू हो चुकी है। शहर के एक-एक तालाब का निरीक्षण कर वहां छठ व्रतियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मौके पर उप नगर आयुक्त शंकर यादव, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार और निगम के कई कर्मचारी उपस्थित थे।

बेहतर कार्य का नमूना पेश कर रहा निगम 
डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जितने तालाब हैं, वहां सफाई से संबंधित कार्य लगभह पूर्ण हो चुके हैं। रांची नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा का अच्छा कार्य दिख रहा है। फिलहाल कॉविड-19 को लेकर राज्य सरकार ने कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है। छठ से पूर्व सभी तालाबों को पूर्ण रूप से तैयार कर दिया जाएगा।

कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत मनाया जाएगा छठ पर्व 
नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत ही छठ पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बांस-बल्ली व रेड रिबन भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब सालों भर तालाब की सफाई होगी। रांची नगर निगम ने डेडिकेटेड टीम तैयार कर ली है। तालाबों को बेहतर करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें.....