logo

रिम्स में भर्ती 2 और मरीजों ने तोड़ा दम, झारखंड में 53 हुआ मौत का आंकड़ा

350news.jpg
द फॉलोअप टीम
झारखंड में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को रिम्स में एडमिट 2 मरीजों की जान चली गई है। एक मरीज धनबाद के सूर्य बिहार कॉलोनी का रहनेवाला था। उसकी उम्र 68 साल थी। तो दूसरा रांची का। इसके साथ ही प्रदेश में मृतकों की तादात बढ़कर 53 हो गई है। 
रिम्स में भर्ती कई मरीज अब भी गंभीर
बताया जा रहा है कि अब भी रिम्स में कई क्रिटिकल पेसेंट भर्ती हैं, जिन्हें डॉक्टर बचाने की हरमुमकिन कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि रिम्स में लगातार कोरोना मरीजों की मौत इसलिए हो रही है, क्योंकि यहां सिर्फ गंभीर मरीजों का ही इलाज किया जा रहा है। गंभीर मरीज प्रदेश के बाकी जिलों से रेफर कर यहां भर्ती किए जाते हैं। बेड कम पड़ने के बाद प्रशासन की ओर से ये फैसला लिया गया था। इससे पहले यहां सभी कोरोना मरीजों को एडमिट किया जा रहा था। देखा जा रहा है कि इसके बाद रिम्स में एडमिट मरीजों की काफी तादात में हो रही है। 
पिछले 3 दिनों में 9 मरीजों की मौत
झारखंड में पिछले 3 दिनों में 9 मरीजों की मौत हो गई है। शुक्रवार को चार मरीजों ने दम तोड़ा था। इनमें हजारीबाग से 65 वर्षीय पुरुष, हजारीबाग जिले से ही 55 वर्षीय एक महिला, पलामू से 37 वर्षीय युवक और गिरिडीह के 64 वर्षीय पुरुष थे। जबकि शनिवार को 3 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई थी। शनिवार को जिन तीन लोगों की मौत हुई थी उनमें एक चाईबासा और दो धनबाद के रहने वाले थे। रविवार को भी 2 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। 
अब तक किन जिलों में कितनी मौतें ?
झारखंड में अबतक सबसे ज्यादा राजधानी रांची और धनबाद में 10-10 लोगों की मौत हुई है। जबकि ईस्ट सिंहभूम से 7, हजारीबाग से 5, गिरिडीह से 4, बोकोरा से 2, गोड्डा से 2, कोडरमा से 2, साहेबगंज से 2, देवघर से 1, गुमला से 1, खूंटी से 1, रामगढ़ से 1, सिमडेगा से 1 और वेस्ट सिंहभूम से 1 मरीज हैं।